{"_id":"5ce839ebbdec22073f3f226b","slug":"155872310120-mahoba-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया का प्रकोप जारी, एक और नवजात शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया का प्रकोप जारी, एक और नवजात शिशु की मौत
विज्ञापन
महोबा। आसमान से बरस रही आग और भीषण गर्मी ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। शुक्रवार को डायरिया से पीड़ित एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मरीजों का उपचार वार्डों में किया जा रहा है। डायरिया से पीड़ित मरीजों में सर्वाधिक संख्या बच्चों की है।
भीषण गर्मी और उमस के बाद मौसम में बदलाव व बूंदाबांदी के बाद फिर तेज धूप निकलने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। पर्चा बनवाने व दवाएं लेने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में हीट स्ट्रोक व उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। अधिकांश मरीजों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर उन्हें वार्डों में भर्ती कर उपचार कर रहे हैं।
कस्बा चरखारी निवासी गायत्री पत्नी संदीप ने 15 दिन पहले नवजात को जन्म दिया। जन्म के कुछ दिन बाद भी शिशु डायरिया की चपेट में आ गया। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने गर्मी में अधिक पानी पीने और बच्चों को धूप से बचाने की बात कही है।