{"_id":"5cb8b899bdec22141e224b1f","slug":"151555609753-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति समेत तीन लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति समेत तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के ग्राम पिड़ारी में मामूली बात को लेकर दबंगों ने दंपति समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्राम पिड़ारी निवासी बाबू पुत्र कंधी बुधवार की देर शाम परिवार समेत घर पर था। तभी पड़ोस के ही कुछ दबंग घर के दरवाजे आ धमके और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने कंधी की मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर कंधी की पत्नी मीरा व भाई सीताराम बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़े तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
दूसरी घटना शहर के मोहल्ला रैपुराकलां में हुई। जहां के निवासी अद्दू पुत्र मुरलीधर अहिरवार की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चलती है। खेत जाते समय अद्दू को गांव के ही दो लोगों ने रोक लिया और मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में पप्पू अहिरवार व कुंवरलाल के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।