फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   15 373 families will Antyodya relief

15373 अंत्योदय परिवारों को मिलेगी राहत

Wed, 30 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 30 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 373 families will Antyodya relief
मंच का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में सूखे का सबसे ज्यादा असर महोबा में है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहीं से गुरुवार को  अंत्योदय परिवारों को राहत पैकेट वितरित करेंगे। इस मौके पर जिले के 15 हजार 373 परिवारों को राहत पैकेट वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियंा पूरी कर ली गई हैं। लाभार्थियों को बसों से कार्यक्रम स्थल पर लाया जा रहा है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह 9ण्50 बजे जिले में हेलीकाप्टर से आएंगेे। लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पॉलीटेक्निक परिसर तक बसों से लाया जाएगा। यह बसें लाभार्थियों को कार्यक्रम के बाद वापस ले जाएंगी। बसों की जिम्मेदारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एआरटीओ महोबा ने प्राइवेट बसों को अधिग्रहीत कर लिया है। मुख्यमंत्री राहत पैकेट के साथ ही  दुर्घटना बीमा योजना की चेक भी लाभार्थियों को देंगे। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि सभी लाभार्थियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगी मदद
मदद             लाभार्थी
साइकिल          250
लैपटॉप-             400
कन्या विद्याधन  300
समाजवादी पेंशन   300
दुर्घटना बीमा         4
राहत पैकेट       15375





24 से ज्यादा योजनाओं का होगा लोकार्पण, शिलान्यास
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में करीब दो दर्जन से ज्यादा योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
कलेक्ट्रेट आवासीय भवनों का निर्माण, सामुदायिक केंद्र रामनगर, लेखपाल ट्रेनिंग स्कूल चरखारी, बुंदेलखंड विकास पैकेज के तहत जनपद हमीरपुर में राठ चरखारी मार्ग के बीच सेतु मार्ग का निर्माण, पान अनुसंधान केंद्र बजरिया महोबा में कृषक हास्टल/ किसान गेस्ट हाउस का निर्माण, राजकीय पॉलीटेक्निक कुलपहाड़, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मॅाडल स्कूल चिचारा के नव निर्मित भवन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मॅाडल स्कूल रिवई के नव निर्मित भवन, मॅाडल स्कूल अजनर के नव निर्मित भवन, मॅाडल स्कूल कनकुआ के नव निर्मित भवन, नवीन राजकीय हाई स्कूल सुरहा के नव निर्मित भवन, 33/11 विद्युत उपकेंद्र गौरहारी का निर्माण, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय हाई स्कूल इद्रहाटा भवन, रहेलिया सूर्य मंदिर, रिहुनिया सागर काली  मंदिर व सूर्यकुंड पहुंच मार्ग के सुधार कार्य, मकरबई मार्ग के पांच किमी दूर ब्रंदावन यादव के खोड़ा तक संपर्क मार्ग, बिवई बरातपहाड़ी व अन्य जिला मार्ग के चेनेज की सतह सुधार के लिए सुंदरीकरण के कार्य का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।

 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन बालिका छात्रावास चरखारी, बालिका छात्रावास जैतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर, कीरत सागर तालाब के सुंदरीकरण का कार्य, बिजस सागर पक्षी बिहार निरीक्षण भवन, बेला सागर निरीक्षण भवन का सुंदरीकरण, आसरा आवासों का निर्माण कार्य, आईटीआई जैतपुर में आवासीय भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed