फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मकर संक्रांति आज, डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाएंगे भक्त

मकर संक्रांति आज, डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाएंगे भक्त

Sun, 13 Jan 2019 09:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति आज, डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाएंगे भक्त

विज्ञापन
महोबा। नववर्ष के बाद पड़ने वाला पहला पर्व मकर संक्रांति सोमवार को हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा हालांकि देर रात शुभ मुहूर्त होने के चलते कुछ लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति कर पर्व मनाएंगे। लोग ऐतिहासिक जलाशयों में डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाएंगे। पर्व के चलते रविवार को बाजार में लोगों ने तिल के लड्डू व शक्कर से बने खिलौनों की जमकर खरीदारी की। जिले में मकर संक्रांति का पर्व धूूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के ऐतिहासिक विजय सागर, कीरत सागर, मदन सागर, रामकुंड के अलावा उर्मिल बांध, बेलासागर आदि जलाशयों में सुबह से भारी भीड़ जुटेगी। भीषण ठंड के बाद भी लोग मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में डुबकी लगाएंगे। इस मौके पर विजय सागर पक्षी विहार, उर्मिल बांध व बेलासागर के समीप मेले के आयोजन किए जाएंगे। मकर संक्रांति में डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि मकर संक्रांति स्नान का शुभ महूर्त 14 जनवरी को रात 2 बजकर 15 मिनट पर आया है। 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक विशेष पुण्यकाल रहेगा, जिसमें स्नान, दान इत्यादि करने से मनोरथ सिद्घि होती है। कहते है कि मकर संक्रांति पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति आज, डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाएंगे भक्त
- ऐतिहासिक जलाशयों में जगह-जगह मेलों का होगा आयोजन
- पर्व को लेकर बाजार में तिल व शक्कर से बने खिलौनों की जमकर हुई बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed