{"_id":"5b6f08834f1c1bdf258b459d","slug":"141534003331-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला निर्माण के लिए एक दिन में एकत्र हुआ 4270","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला निर्माण के लिए एक दिन में एकत्र हुआ 4270
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिलाधिकारी सहदेव ने जिले के किसानों को अन्ना पशुओं से निजात दिलाने और गौवंश के बेहतर रखरखाव के लिए ग्राम बघौरा में गौशाला की बाउंड्री आदि कार्यों को पूर्ण कराने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन इस पुनीत कार्य में लगाने का निर्णय लिया है। इस मुहिम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के स्टाप ने 22 हजार 250 रुपये जमा किए। जिले में एक दिन में 42708 रुपये चंदा एकत्र किया गया।
गौशालाओं के रखरखाव आदि के लिए सबसे पहले जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन देकर इस मुहिम की शुरुआत की। इस पुनीत कार्य के लिए ग्राम सिचौरा निवासी गौसेवक व प्रगतिशील किसान जगभान सिंह सेंगर ने 10 हजार रुपये का योगदान करते हुए समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य उत्कृष्ट लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अन्ना पशु की समस्या प्रशासन की वजह से नहीं है, फिर भी जिला प्रशासन इस कार्य में तन मन एवं धन से लगा हुआ है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि गौशाला के लिए दान स्वरूप दी गई धनराशि को संबंधित उपजिलाधिकारी को दे सकते हैं। इसके कलेक्शन के लिए एसडीएम को नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन में कुल 42708 रुपये का चंदा हुआ, जिसको खर्च करने का दायित्व एसडीएम कुलपहाड़ को सौंपा गया। कहा कि कार्य को बिना किसी विलंब के कराते रहें। चंदे की राशि तत्काल उपलब्ध होती जाएगी। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन इकट्ठा कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
गौशाला निर्माण के लिए एकत्र हुआ 42708 रुपये का चंदा
- इस पुनीत कार्य में अधिकारी और कर्मचारी दे रहे एक दिन का वेतन
- डीएम ने एक दिन का वेतन देकर इस मुहिम की कराई शुरुआत