{"_id":"68dc28c41aba94c6a60c1916","slug":"14000-smart-meters-in-the-city-will-be-prepaid-from-today-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118498-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शहर के 14 हजार स्मार्ट मीटर आज से होंगे प्रीपेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शहर के 14 हजार स्मार्ट मीटर आज से होंगे प्रीपेड
Wed, 01 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
-रिमहोबा। बिजली विभाग अब स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तर्ज पर प्रीपेड करने जा रहा है। नई व्यवस्था एक अक्तूबर यानी बुधवार से शुरू होगी। इसके तहत उपभोक्ता पहले स्मार्ट मीटर को री-चार्ज करेंगे, उसके बाद जमाराशि की सीमा तक बिजली आपूर्ति का इस्तेमाल कर सकेंगे।
शहरी क्षेत्र में पिछले एक साल से स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। इन उपभोक्ताओं को बजरिया, पठा व कीरत सागर फीडर से बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। शहर में इस समय बिजली कनेक्शन धारकों की संख्या करीब 22 हजार है। जिसमें अभी तक करीब 14 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। शेष उपभोक्ताओं के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। अभी तक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर माह बिजली का बिल मोबाइल पर भेजा जाता है। यह स्मार्ट मीटर पोस्टपेड थे लेकिन अब इन्हें बुधवार से प्रीपेड कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अपने मीटर को प्रीपेड मोड में री-चार्ज कराना होगा। री-चार्ज की गई धनराशि के आधार पर ही बिजली की आपूर्ति मिलेगी। जैसे ही धनराशि खत्म होने की स्थिति आएगी, उपभोक्ताओं को री-चार्ज कराने की सूचना मोबाइल पर भेजी जाएगी। ताकि उपभोक्ता समय से रिचार्ज कर सकें और उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। उधर, बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड की तरह काम करेंगे। इन्हें रिचार्ज करने पर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज होंगे स्मार्ट मीटर
महोबा। अब बिजली के स्मार्ट मीटर का संचालन उपभोक्ता की जेब में रखे मोबाइल की तर्ज पर होगा। रीचार्ज खत्म होते ही घर की बिजली भी ठप हो जाएगी। सिग्नल से नियंत्रित होने वाली स्मार्ट मीटर की चिप का नियंत्रण बिजली विभाग के कंट्रोल रूम के हाथ में होगा।