{"_id":"5898aae74f1c1bc1553788bd","slug":"14-and-15-candidates-in-mahoba-charkhari-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में 14 और चरखारी में 15 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में 14 और चरखारी में 15 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
student elecation
- फोटो : amarujala
चौथे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब तक महोबा विधान सभा से 14 और चरखारी से 15 उम्मीदवारों ने पर्चा भरे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। नौ फरवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो सकेगी।
विधानसभा महोबा व चरखारी में 30 जनवरी से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। छह फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने दूसरे और तीसरे सैट में पर्चे भरे। अब तक महोबा विधानसभा से भाजपा, सपा, कांग्रेस के अलावा छोटे दलों सहित 14 निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चे भरे है जबकि चरखारी विधानसभा में भी कुल उम्मीदवारों की संख्या 15 हो गई है।
महोबा विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर प्रबुद्ध सिंह और चरखारी विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर मृदुल चौधरी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम चलेगा। नौ फरवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या तय हो जाएगी।