फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत

Wed, 17 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत
महोबा। तेज आंधी और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिले में बिजली के तार और पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था और यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। 10 घंटे तक बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया गांव में बुधवार को सुबह 9 बजे गांव के ही श्रीकांत पटैरिया अपने खेत में बेटे उमेश (15) के साथ भूसा भरने गया था। उमेश ट्राली के ऊपर चढ़कर भूसा भर रहा था। तभी तेज आवाज के साथ खेत में बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर उमेश बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं
विज्ञापन

मंगलवार की रात को आई तेज आंधी के बाद बेलाताल, अजनर और सगुनिया रोड पर खंभे और तार टूट गए। जिससे रात में 12 बजे से सुुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। पूरी रात बिजली न आने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। पठा रोड में पेड़ टूटकर गिर जाने से यातायात बाधित रहा। तेज आंधी के बाद खंभा और बिजली के तार टूटकर गिरने से महोबा, कुलपहाड़, अजनर सहित कई गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed