{"_id":"5bc4c37abdec2269c33c467c","slug":"131539621754-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा खरेला में 8 दिन से पेयजल आपूर्ति धड़ाम, मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा खरेला में 8 दिन से पेयजल आपूर्ति धड़ाम, मची मारामारी
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। शारदीय नवरात्र पर्व पर पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की चौकस व्यवस्था को लेकर होने वाली पीस कमेटी की बैठक महज कागजी कोरम साबित हो रही है। हर पर्व में बिजली, पानी का मुद्दा गूंजता है और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते है लेकिन हकीकत अलग है। कस्बा खरेला में 8 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। नवरात्र पर्व पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पानी को लेकर मारामारी मची है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
नगर खरेला की 30 हजार की आबादी के बीच आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है। इसके अलावा महामुनि श्रृंगी ऋषि आश्रम के साथ हिंगलाज, मां चाड़कन देवी मंदिर, हरदौल मंदिर में सुबह शाम हजारों भक्तों की भीड़ यहां जुटती है लेकिन पर्व के मौके पर आठ दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है और बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। जगह-जगह टूटी पड़ी पाइप लाइन को जल संस्थान आठ दिन बाद भी दुरुस्त नहीं करा सका, जिससे लोग दूर दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जल संस्थान के अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि बजट न होने से मरम्मत के सामान की व्यवस्था नहीं है। मरम्मत सामग्री उपलब्ध होते ही पाइप लाइन में सुधार कराया जाएगा। इसी तरह नवरात्र पर्व पर बिजली की भीषण कटौती हो रही है। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक बिजली गुल होने से आरती में मंदिर व पूजा-पंडाल जाने वाले भक्तों को दिक्कत हो रही है। नवरात्र पर्व पर पानी, बिजली की व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उपजिलाधिकारी चरखारी अरुण श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक हर हाल में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा-पढ़ी की जाएगी।
कस्बा खरेला में 8 दिन से पेयजल आपूर्ति धड़ाम, मची मारामारी
- नवरात्र पर्व पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश
- जल संस्थान बजट की कमी बताकर सुधार से खड़े किए हाथ