फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1,300 cusecs of water released into the canal from Arjun Dam.

Mahoba News: अर्जुन बांध से नहर में छोड़ा गया 1,300 क्यूसेक पानी

Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
1,300 cusecs of water released into the canal from Arjun Dam.
महोबा। तहसील चरखारी के अस्थौन गांव के पास स्थित अर्जुन बांध में पर्याप्त पानी आ गया। सिंचाई विभाग की ओर से स्थिति को देखते हुए अर्जुन बांध की नहर खोलकर 1,300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यह पानी नहर के माध्यम से चंद्रावल और कबरई बांध में पहुंचेगा।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा गया पानी चरखारी क्षेत्र के अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। अर्जुन बांध की न्यूनतम जल भंडारण क्षमता 167.64 मीटर व अधिकतम जल भंडारण क्षमता 176.17 मीटर है। अर्जुन बांध में पर्याप्त पानी होने से सिंचाई विभाग ने नहर में 1,300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया। यह पानी नहर के माध्यम से चंद्रावल बांध पहुंचेगा और इसके बाद कबरई बांध को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रावल बांध की न्यूनतम जल भंडारण क्षमता 146.91 मीटर व अधिकतम जल भंडारण क्षमता 152.40 मीटर है जबकि चंद्रावल बांध में वर्तमान में 149.38 मीटर पानी मौजूद है। इसी तरह कबरई बांध की न्यूनतम जल भंडारण क्षमता 149.04 मीटर और अधिकतम जल भंडारण क्षमता 157 मीटर है जबकि इस समय कबरई बांध में 153.75 मीटर पानी उपलब्ध है। ऐसे में अर्जुन बांध से नहर में पानी छोड़े जाने से जल्द ही चंद्रावल व कबरई बांध के लबालब होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोतीलाल का कहना है कि अर्जुन बांध में पर्याप्त पानी आ गया है। इसे नहर के माध्यम से चंद्रावल और कबरई बांध में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed