फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   13 patients admitted with vomiting and diarrhea, woman dies of fever

Mahoba News: उल्टी-दस्त के 13 मरीज भर्ती, बुखार से महिला की मौत

Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
13 patients admitted with vomiting and diarrhea, woman dies of fever
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। उधर, बुखार, पेटदर्द, उल्टी-दस्त आदि के मरीजों की जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में भरमार हैं। डॉक्टर बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंडक और दिन में तेज धूप से लोग बीमार हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 1,152 मरीजों का उपचार किया गया। 24 घंटे में बुखार, पेटदर्द, डायरिया आदि से ग्रसित कल्लू, रामकली, भैरोलाल, प्रेम, रामरती, कार्तिक, बृजपाल, सुरेंद्र, अर्चना, रोशनी, सुखिया, बृजरानी और सरोज को वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के कल्याण सागर निवासी ममता (40) सोमवार की देर रात घर पर थी। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे रामजी ने बताया कि चाची 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। उनका कई जगह उपचार चल रहा था। रात को अचानक हालत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सुरेश कुमार का कहना है कि सुबह-शाम पड़ रही हल्की ठंडक से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।
--------------
ऐसे करें बचाव
-खांसते-छींकते समय मुंह को ढकें।
-बीमार लोगों से दूरी बनाएं।
-पर्याप्त मात्रा में आराम करें।
-दिन में लगातार कई बार पानी पीएं।
-गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचें।
-जरा सी दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed