फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   127 village roads dug under Har Ghar Nal Yojana, forgot to make

Mahoba News: हर घर नल योजना के तहत खोदीं 127 गांव की सड़कें, बनाना भूले

Fri, 09 Jun 2023 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
127 village roads dug under Har Ghar Nal Yojana, forgot to make
महोबा/श्रीनगर। नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले के 127 गांवों में हर घर जल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी है। गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें छह माह बाद भी दुरुस्त नहीं कराई गई। सड़कें कीचड़ में तब्दील हैं। खुदी सड़कों में गिरकर आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। बारिश के मौसम में खुदी सड़कें ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ाएंगी, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना के तहत एक साल पहले 358 गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था। कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने पाइपलाइन बिछाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खोद दीं लेकिन उन्हें दुरुस्त कराना भूल गए। कुछ सड़कों को सही करा दिया गया लेकिन वर्तमान में जिले के 127 गांव ऐसे हैं, जहां की सड़क दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों व जिला प्रशासन से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ जबकि कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों को पाइपलाइन बिछाने के बाद तीन माह के अंदर सड़कें दुरुस्त कराना थीं।
विज्ञापन

श्रीनगर क्षेत्र के सिजहरी, ढिकवाहा, इमिलिया, चितइयन, ढुड़इयन समेत एक दर्जन से अधिक गांव की खुदी सड़कें कीचड़ में तब्दील हैं। जिससे वाहन निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण रामकुमार, पप्पू, देवीदीन, भइयालाल आदि का कहना है कि रात के समय अक्सर बाइक सवार इन खुदी सड़कों पर गिरकर घायल हो जाते हैं। उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर का कहना है कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों से सड़कों को सही कराए जाने के लिए कहा गया है। खोदी गई सड़कों को सही कराने का समय तीन माह निर्धारित है। लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed