{"_id":"64ee351ef1f6cddbf60eceb7","slug":"120-horses-seven-elephants-three-camels-and-40-tableaux-will-be-included-in-the-procession-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1227-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शोभायात्रा में 120 घोड़े, सात हाथी, तीन ऊंट व 40 झांकियां रहेंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शोभायात्रा में 120 घोड़े, सात हाथी, तीन ऊंट व 40 झांकियां रहेंगी शामिल
Tue, 29 Aug 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलों की आन-बान-शान के प्रतीक ऐतिहासिक कजली मेले को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कीरत सागर तट पर चलने वाले नौ दिवसीय मेले की शुरुआत 31 अगस्त को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा में 120 घोड़े, सात हाथी, तीन ऊंट व 40 झांकियां शामिल रहेंगी। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन के कलाकार मयूर नृत्य व फूलों की होली खेलते शामिल होंगे। राम दरबार की झांकी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। रमतूला और बहरुपिया पार्टी के कलाकार बुंदेली लोक संस्कृति की झलक बिखेरेंगे।
शहीद स्थल हवेली दरवाजा से शोभायात्रा का आगाज होगा। इसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह करेंगे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कीरत सागर तट पहुंचेगी। यहां भुजरियों का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा के साथ नौ दिन तक मेला चलेगा। मेले में विभिन्न जनपदों के 400 से अधिक दुकानदारों व झूला संचालकों ने डेरा जमा लिया है। शोभायात्रा में पिछली बार जहां तीन हाथी शामिल थे, वहीं इस बार सात हाथी शामिल होंगे। मऊरानीपुर की रामाधीन आर्य एंड पार्टी के 15 रमतूला बुक किए गए हैं। झांकियों में आल्हा-ऊदल, राजकुमारी चंद्रावलि का डोला शामिल रहेगा। नगर पालिका ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार शोभायात्रा में राम दरबार की स्पेशल झांकी शामिल रहेगी।
इंसेट...
नौ वाॅच टावर बने, दूरबीन से होगी निगरानी
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले में उमड़ने वाली एक लाख से अधिक की भीड़ की निगरानी के लिए मेलास्थल कीरत सागर तट पर नौ वॉच टावर बनाए गए हैं। जहां पुलिस बल की तैनाती रहेगी। दूरबीन के माध्यम से मेला प्रेमियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा मेला स्थल पर एक थाना व तीन चौकियां भी स्थापित की गईं हैं। 40 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
महोबा। कजली मेले में पहली बार पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू किया गया है। इसमें माइक्राफोन, लाउडस्पीकर व संबंधित उपकरण शामिल रहेंगे। इसके माध्यम से पूरे मेला स्थल में होने वाली गतिविधि की जानकारी दी जाएगी। मेले में यदि कोई व्यक्ति बिछड़ जाता है तो इसके माध्यम से उसे परिजनों को मिलाने में आसानी होगी।
ऐतिहासिक कीरत सागर तट में लगने वाले कजली मेले में एक लाख से अधिक की भीड़ जुटेगी। विशाल भूभाग में फैले कीरत सागर तालाब में मेले को लेकर दस नाविक व दस गोताखोर तैनात रहेंगे। ताकि, किसी भी कठिन परिस्थिति से तत्काल निपटा जा सके। मेले के दौरान तालाब में उतरने व नहाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।