फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 lakh saplings ready in nursery, will be planted in July

नर्सरी में 12 लाख पौधे तैयार, जुलाई में होगा रोपण

Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 lakh saplings ready in nursery, will be planted in July
बिलखी नर्सरी में तैयार पौधे। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण के लिए वन विभाग ने जमीन का चयन किया है। इस बार वन विभाग महोबा रेंज में 280 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण करेगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा हर वर्ष जुलाई माह में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसके तहत वन विभाग ने रेंज के अंतर्गत आने वाली पौधशालाओं में पौधों की विभिन्न प्रजातियां तैयार की हैं। पौधशाला श्रीनगर, बरा, बिलखी व महोबा में करीब 12 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। जिसमें सागौन, शीशम, चिल्ला, तंजी व फलदार पौधे शामिल है। विभाग ने 280 हेक्टेयर भूमि पर गड्ढा खुदाई व नाली का कार्य पूरा कर लिया है। इस बार तीन लाख पौधे रोपित करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास का कहना है कि वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांच नर्सरी में पौधे पूरी तरह से तैयार है। जुलाई माह में इनका रोपण किया जाएगा। शासन द्वारा अन्य विभागों के लिए जो लक्ष्य दिया जाएगा, उनको भी पौधों की आपूर्ति वन विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed