फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 bed dengue ward built, samples for five patients

Mahoba News: महोबा 12 बेड का डेंगू वार्ड बना, पांच मरीजों के लिए सैंपल

Sat, 23 Sep 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
12 bed dengue ward built, samples for five patients
महोबा। जिला अस्पताल में 12 बेड के डेंगू वार्ड की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को शहर में दो डेंगू पीड़ित मिले थे। उन्हें इसी वार्ड में भर्ती किया गया है। शनिवार को पांच और मरीजों में डेंगू की आशंका को लेकर उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के मगरियापुरा निवासी कृतिका व समद नगर निवासी अवनेंद्र डेंगू से पीड़ित मिले थे। उनका जिला अस्पताल इलाज किया जा रहा है। शनिवार को भी ओपीडी में भारी संख्या में इलाज के लिए मरीज पहुंचे। इनमें बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक थी। पांच मरीजों की हालत बेहद नाजुक होने पर उनमें डेंगू की आशंका को देखते हुए जांच की सलाह दी गई। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में पांच मरीजों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में भेजा गया है। आरटीपीसीआर लैब में तैनात डॉ. प्रियंका ने बताया कि शुक्रवार तक उनके पास डेंगू की जांच के लिए पांच सैंपल आए थे। उनमें दो मरीज डेंगू से पीड़ित मिले थे। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का संचालन शुरू कर दिया गया है। डेंगू वार्ड का प्रभारी डॉ. राजेश भट्ट को बनाया गया है।
विज्ञापन

फागिंग के लिए पालिका में दो और नई मशीन आ गई हैं। यह मशीन 15वें वित्त के मद से खरीदी गई हैं। इनमें बड़ी मशीन भी शामिल है। इसी के साथ पालिका में फाॅगिंग मशीन की संख्या चार हो गई है। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण को लेकर वार्डवार फाॅगिंग कराने को लेकर पालिका की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही एंटी लार्वा व कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव किया जाएगा। वार्ड स्तर पर यह अभियान जारी है जो आठ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान दोपहर दो से शाम पांच बजे तक एंटीलार्वा व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। वहीं शाम पांच से सात बजे तक फाॅगिंग होगी। पालिका ईओ अवधेश कुमार ने फाॅगिंग के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के पास पर्याप्त संसाधन व कर्मचारियों की फौज होने के बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। महोबा नगर पालिका में 36 नियमित, 82 संविदा व 144 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी हैं। साथ ही दो नियमित व सात प्रभारी सफाई नायक हैं। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 100 हाथ गाड़ी, सात ट्रैक्टर, दो जेसीबी, एक ट्रैक्टर लोडर व दो लोडर हैं। बाजवूद इसके जिम्मेदार शहर की गंदगी पूरी तरह साफ नहीं कर पा रहे हैं। जगह-जगह जल भराव व कीचड़ होने से डेंगू फैलने का खतरा बना है। कर्मचारी सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शहर के मगरियापुरा निवासी कृतिका व समद नगर निवासी अवनेंद्र डेंगू से पीड़ित मिले थे। शनिवार को भी ओपीडी में भारी संख्या में इलाज के लिए मरीज पहुंचे। इनमें बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक थी। पांच मरीजों की हालत बेहद नाजुक होने पर उनमें डेंगू की आशंका को देखते हुए जांच की सलाह दी गई। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में पांच मरीजों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में भेजा गया है। आरटीपीसीआर लैब में तैनात डॉ. प्रियंका ने बताया कि शुक्रवार तक उनके पास डेंगू की जांच के लिए पांच सैंपल आए थे। उनमें दो मरीज डेंगू से पीड़ित मिले थे। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का संचालन शुरू कर दिया गया है। डेंगू वार्ड का प्रभारी डॉ. राजेश भट्ट को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed