फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जिले की सीमाओं पर 24 घंटे के अंदर लगेंगे बैरियर, होगी सघन चेकिंग

जिले की सीमाओं पर 24 घंटे के अंदर लगेंगे बैरियर, होगी सघन चेकिंग

Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले की सीमाओं पर 24 घंटे के अंदर लगेंगे बैरियर, होगी सघन चेकिंग
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में गुरुवार को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बैठक हुई। जिसमें प्रभारी उड़नदस्ता टीम एवं स्थायी निगरानी टीमों को आयोग की मंशा के अनुसार आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले की सीमाओं पर चिह्नित सभी जगहों पर चौबीस घंटे के अंदर बैरियर लगवाकर निगरानी शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सभी उड़नदस्ता टीमों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखते हुए सघन चेकिंग कर अवैध नकदी व सामग्री को पकड़ते हुए संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर उसका साक्ष्य अवश्य देख लें और कार्यवाही प्रारंभ होते ही उसकी वीडियोग्राफी कराएं। जो भी सामग्री या नकदी पकड़ी जाए, उसकी प्राप्ति रसीद संबंधित को दे दें और गवाही भी ले लें। उन्होंने बताया कि साक्ष्य के आधार पर ही नकदी अथवा सामान को छोड़ा जाएगा। इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटल राज भास्कर, एआरटीओ महेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर 24 घंटे के अंदर लगेंगे बैरियर, होगी सघन चेकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed