{"_id":"5b0eebd04f1c1b886e8b57e1","slug":"11527704528-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिर के 9 मेधावियों को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिर के 9 मेधावियों को सीएम ने किया सम्मानित
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विद्या मंदिर के 9 मेधावी सीएम से सम्मानित
- सम्मान लेकर लौटे बच्चों का कालेज के प्रधानाचार्य ने कराया मुंह मीठा
05 परिचय- सीएम से सम्मान पाकर वापस लौटे मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखारी (महोबा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2018 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के 9 छात्र छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सम्मानित किया। मेधावियों का विद्यालय परिवार ने भी स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डा. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में मंगलवार को सम्मानित किया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी के हाईस्कूल के मेधावी छात्र छात्रा अनुपम सिंह, रूबी, हर्षिता सिंह, श्रुति बाजपेई, सीमा राजपूत तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के नीरज त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, हर्षिता गुप्ता व शिवानी राजपूत को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मेधावियों को 21 -21 हजार रुपये, एक मेडल, प्रमाण पत्र व लैपटॉप दिए गए। सम्मानित मेधावी छात्र छात्राओं को बुधवार को विद्यालय में भी सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को मिठाई खिलाते हुए मिले सम्मान पर बधाई दी।
इस मौके पर संस्था प्रमुख प्रधानाचार्य हमीर सिंह ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने पर विद्यालय व कस्बे का गौरव बढ़ाया है। कहा कि मेधावी बच्चों को सम्मान मिलने से अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हम्मीर सिंह ने बताया कि नीरज त्रिपाठी को अमर उजाला द्वारा सम्मानित करने को कानपुर बुलाया गया है। हाईस्कूल में भी टॉपर होने पर अमर उजाला ने सम्मानित किया था।