फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 big ponds of Mahoba will be filled with water from Ken-Betwa Link Project- Minister of State

Mahoba News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से भरेंगे महोबा के 11 बड़े तालाब- राज्यमंत्री

Sun, 05 Oct 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 big ponds of Mahoba will be filled with water from Ken-Betwa Link Project- Minister of State
महोबा। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद रविवार को महोबा भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से महोबा के 11 बड़े तालाबों को भरा जाएगा। इससे यहां गर्मियों में भी पानी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने अर्जुन सहायक परियोजनाओं और अन्य लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठककर संचालित परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी कार्य समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं। बताया कि जिले के सभी बांध भर गए हैं। किसानों को नहरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंंने नहरों की सिल्ट सफाई और रखरखाव का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सपा शासनकाल में अनुसूचित जाति समाज के लोगों का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ। सपा सरकार में गुंडे, माफियाओं व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था। भाजपा सरकार में प्रदेश से माफिया व अपराधियों का सफाया हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम के अलावा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed