{"_id":"5c86a75abdec221431495f94","slug":"101552328538-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम बमरारा में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट किए जाने के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबुआ निवासी रामनारायण राजपूत ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी 11 जून 2018 को ग्राम बमरारा निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन चार पहिया गाड़ी और तीन तोला सोने की जंजीर की मांग को लेकर रोशनी को प्रताड़ित करने लगे। रोशनी ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने असमर्थता जताई। तब ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे निकाल दिया।
पीड़िता रोशनी ने मामले की तहरीर कोतवाली चरखारी में सौंपी। जिसमें आरोप लगाया कि पिता और भाई के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति संदीप, ससुर रामसिंह, सास मुन्नीदेवी व ननद विमलेश और लक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज