{"_id":"5b6dcd844f1c1b923e8b651f","slug":"101533922692-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल में भी पूरा नहीं हो सका सीसी सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल में भी पूरा नहीं हो सका सीसी सड़कों का निर्माण
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। तत्कालीन सपा सरकार द्वारा महोबा एवं चरखारी को माडल सिटी योजना के अंतर्गत विकसित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें भूमिगत बिजली, पानी, टेलीफोन की लाइनें डालकर सभी प्रमुख मार्गों को सीसी सड़क में परिवर्तित करना था। इस योजना के तहत शहर में जगह जगह सीसी सड़कों का अधूरा कार्य पड़ा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित सीमा गुजरने के ढाई साल बाद भी काम पूूरा न होना कार्यदायी संस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। माडल सिटी योजना के अंतर्गत शहर की 14 प्रमुख सड़कों का सीसी सड़क में परिवर्तित करना था। जिसका निर्माण कार्य 22 करोड़ की लागत से झांसी की एक फर्म को पीडब्ल्यूडी द्वारा दिया गया था। दो साल पहले बनाई गई सड़कें आज भी आधी अधूरी पड़ी है। हवेली दरवाजा से गैस एजेंसी तक बनाई गई सीसी सड़क में जगह जगह नाले के कवर बाहर अधूरे निर्मित पड़े हैं, जिन्हें लगाया नहीं गया है।
आल्हा चौक से सुभाष चौक तक बनाई गई सीसी सड़क में नरसिंह कुटी के पास अधूरी सड़क पड़ी है। तो वहीं पारस होटल के सामने दोनों तरफ सड़क को पूरी तरह निर्मित नहीं किया गया। परमानंद तिराहे के पास भी जीएसबी डालकर सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। इसी प्रकार कई मार्गों में आधे अधूरे निर्माण पड़े हुए है। नियमित शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी के अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैैं। प्राचीन ऐतिहासिक कजली मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है फिर भी पीडब्ल्यूडी प्रमुख सड़कों को पूरा नहीं करा पा रहा है जबकि नगर पालिका युद्घस्तर पर कजली मेला के आवागमन वाले मार्गों में दुरुस्त कराने में लगाने हुई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बृज बिहारी अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ढाई साल में भी पूरा नहीं हो सका सीसी सड़कों का निर्माण
-फरवरी 2016 में पूरा होना था निर्माण कार्य
-माडल सिटी योजना के तहत 22 करोड़ की लागत से बनना थी सड़कें