{"_id":"6584322b3f0532a0140c1bd4","slug":"10-people-including-innocent-children-injured-in-road-accidents-mahoba-news-c-12-1-knp1080-516624-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत 10 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी हरप्रसाद (28) गुरुवार की दोपहर किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। उसे चरखारी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह बिलवई निवासी सत्यम, प्रकाशबम्हौरी निवासी जीरावती, बजरिया निवासी शोभारानी, गांधीनगर निवासी पुष्पेंद्र, पचपहरा निवासी वीरेंद्र, समदनगर निवासी रुचि साहू, सुरहा निवासी कल्लू, विशालनगर कबरई निवासी विजय व भटीपुरा निवासी कपिल अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। (संवाद)
-- -- -- -- --
युवक समेत चार लोगों ने खाया जहर
महोबा। जिले में युवक समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव निवासी अनिल (23) ने गुरुवार की दोपहर किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह गांधीनगर निवासी राजेश (45), धुबियानापुरा निवासी श्रीराम (30) व एसपी आवास के पीछे सुभाषनगर निवासी रिंकी (24) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)