{"_id":"688fa691f210cbffb20c33f9","slug":"10-injured-in-incidents-of-violence-20-reported-mahoba-news-c-225-1-mah1002-116775-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मारपीट की घटनाओं में 10 घायल, 20 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मारपीट की घटनाओं में 10 घायल, 20 पर रिपोर्ट
Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
शहर के मोहल्ला कसौराटौरी निवासी फैजान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात को मोहल्ले के साबिर, शोएब, परवेज, उवैश ने उसके भाई इरफान को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। तब आरोपियों ने उसे भी पीटा। उधर, नैकानापुरा निवासी निखिल नगायच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात में दोस्तों के साथ रहेलिया सूर्य मंदिर के पास बैठा था। कार में सवार होकर पहुंचे कैलाश कुशवाहा, करन राजपूत, अजय और आकाश राजपूत ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शहर के गांधीनगर निवासी ब्रजकिशोर चांदों गांव में अपने खेत देखने गया था। उसी समय एक पिकअप वाहन में फंसी गाय को निकालने के दौरान हुए विवाद में हेमंत, धर्मेंद्र, हीरा, रोहित ने उसके साथ मारपीट कर दी।
थाना अजनर के बुधवारा गांव निवासी चिनुआ श्रीवास के साथ छोटे भाई अंतू ने लेनदेन के विवाद में मारपीट कर दी। वहीं, अरघटमऊ निवासी दीनदयाल कुशवाहा ने बताया कि मजदूरी करने के विवाद में हरिकिशन ने अपने बेटे खेमचंद्र, सुरेश और पत्नी मुलिया के साथ मिलकर उसे, पत्नी गौरीबाई व बेटे प्रदीप को लाठी-डंडों से पीटा। बड़खेरा गांव निवासी आनंद राजपूत ने बताया कि दुकान की उधारी को लेकर हुए विवाद में वृंदावन और विपिन राजपूत ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में थाना खन्ना के ग्योढ़ी निवासी मूलचंद्र ने तहरीर में बताया कि वह राशन दुकान से गेहूं लेकर घर जा रहा था। रास्ते में टिनशेड के नीचे खड़े होने पर कपिल यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।