{"_id":"6534121840aaf147a903d358","slug":"10-including-fire-personnel-injured-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-2302-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में फायर कर्मचारी समेत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में फायर कर्मचारी समेत 10 घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में फायर कर्मचारी समेत 10 लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव निवासी बालेंद्र राजपूत (45) शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर लेकर जुताई करने खेत जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे किसान दबकर घायल हो गया।
इसी तरह सुभाषनगर निवासी विश्वनाथ, खिरियाकलां निवासी राम सिंह, खटकियाना निवासी पायल, रामनगर निवासी वरुण, हिलुवा निवासी राहुल, आल्हा चौक निवासी विनोद, श्रीनगर निवासी अनुष्का, भटीपुरा निवासी बदन और मुख्यालय निवासी फायरकर्मी जगन अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
दो महिलाओं समेत चार ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। जिले में दो महिलाओं समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। थाना खरेला के धवारी गांव निवासी शिवप्यारी (27) का शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह डढ़हतमाफ निवासी पवन (32), चारूआ निवासी अभिषेक (19) व मुड़हरा निवासी पूजा (19) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)