{"_id":"649dd6d7a039c3c4380313a4","slug":"z-category-to-chandrashekhar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-965-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चंद्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चंद्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग
Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो
आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (रावण) पर हुए जानलेवा हमले का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध किया। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पार्टी के कार्य से देवबंद गए थे। वहां पर असामाजिक तत्वों ने उनके वाहन पर गोली चला दी, जिससे न सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, बल्कि गोली लगने से वह भी घायल हो गए। इस घटना के बाद समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनकी सुरक्षा की लगातार मांग की जा रही है, मगर सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि समय रहते हुए चंद्रशेखर को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई तो भविष्य में इस प्रकार की घटना फिर हो सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान अंकित सिंह, अखिलेश प्रताप, सोनू, अमित, विशाल, मुकेश, राजू कुमार व गुलशन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।