फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth's leg fractured in three places after being hit by an e-rickshaw; FIR lodged after four months.

Maharajganj News: ई-रिक्शा की टक्कर से तीन जगह से टूट गया युवक का पैर, चार माह बाद प्राथमिकी

Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth's leg fractured in three places after being hit by an e-rickshaw; FIR lodged after four months.
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज हुआ है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेलवाकाजी निवासी शारदा देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 22 अप्रैल को उनका बेटा सोनू बागापार चौराहे से घर लौट रहा था। पिपरा गांव स्थित पंचायत भवन के सामने विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से सोनू को टक्कर मार दी। हादसे में उसके शरीर में कई चोटें आईं और दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर ई-रिक्शा मालिक विनोद गुप्ता निवासी बागापार चौराहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाज का खर्च उठाने की बात कहते हुए घायल सोनू को चिउरहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बाद में वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा देवी के मुताबिक लगातार इलाज कराने के बाद सात मई को सोनू अस्पताल से घर आया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक को भी पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी गई फिर भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed