{"_id":"65b51d920b7cba23da0fc006","slug":"youths-damaged-transformer-case-against-two-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-114539-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवकों ने क्षतिग्रस्त किया ट्रांसफाॅर्मर, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवकों ने क्षतिग्रस्त किया ट्रांसफाॅर्मर, दो पर केस
Sat, 27 Jan 2024 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम सभा विशुनपुर गबड़ुआ में गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडा व पत्थर से मारकर गांव में लगे 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र घुघली सुनील कुमार यादव ने बताया कि ग्राम विशुनपुर गबडुआ में अरविंद व रवि ने लाठी-डंडा व पत्थर मारकर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे विभाग को लगभग एक लाख चौरासी हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आम जनमानस को भी प्रतिदिन के क्रियाकलापों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घुघली थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर अरविंद व रवि के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद