फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth's birthday celebrated at police outpost; six, including the in-charge, suspended.

Maharajganj News: पुलिस चौकी में युवक के जन्मदिन का जश्न, प्रभारी समेत छह सस्पेंड

Mon, 07 Sep 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth's birthday celebrated at police outpost; six, including the in-charge, suspended.
महराजगंज की अड्डा बाजार पुलिस चौकी का मामला, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

नौतनवा (महराजगंज)। अड्डा बाजार चौकी परिसर में एक बाहरी युवक का जन्मदिन मनाए जाने पर चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी रविवार को निलंबित कर दिए गए हैं। एसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ निचलौल को सौंपी है। पुलिस चौकी में केक काटते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस चौकी में कार के बोनट पर रखा केक काटता दिख रहा है। युवक के साथ कुछ और लोग भी हैं और इनके बीच पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। केक काटकर युवक मौजूद लोगों को खिला रहा है और सभी तालियां बजाते हुए उसे बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में बाहरी युवक का जन्मदिन मनाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को इसका संज्ञान लिया। उन्होंने प्राथमिक जांच के आधार पर अड्डा बाजार के चौकी प्रभारी अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, आरक्षी प्रभार गौड़, अभिमन्यु खरवार, रामकृत यादव और प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ निचलौल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस चौकी में जन्मदिन मनाने वाले युवक के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया ग्रुप में करणी सेना का एक नियुक्ति पत्र और पंफलेट साझा किया है। वीडियो में दिख रहा युवक इसी संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।


000
कोट
वीडियो में दिख रहे छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पता चला है कि जिस युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वह राजनीतिक रूप से भी सक्रिय है। सीओ निचलौल से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed