{"_id":"68a63736efcd5b6f140b2504","slug":"youth-will-become-proficient-in-art-and-integrated-pedagogy-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157531-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कला व समेकित शिक्षण शास्त्र में दक्ष होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कला व समेकित शिक्षण शास्त्र में दक्ष होंगे युवा
विज्ञापन
महराजगंज। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों की कला समेकित शिक्षण शास्त्र की प्रतियोगिता के जरिये शिक्षकों में युवाओं के सशक्तिकरण के हुनर की परख होगी। समग्र शिक्षा की तरफ से जनपद स्तरीय प्रतियोगिता सितंबर तो राज्य स्तरीय अक्तूबर में प्रस्तावित है इसमें माध्यमिक स्कूल के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
जनपद में 278 परिषदीय स्कूल संचालित हैं जिनमें 1.17 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को शिक्षा के साथ सशक्त बनाने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों पर है। अब उनके इस हुनर का बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता होगी। माध्यमिक स्कूलों में न्यूनतम दो वर्षों का शैक्षिक अनुभव रखने वाले शिक्षक जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं । जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 सितंबर को होगा।
राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर व प्रतियोगिता नोडल अनमोल यादव ने बताया कि कला उत्सव के अंतर्गत कला समेकित शिक्षण शास्त्र की प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के एक अलग वर्ग समृद्धि के रूप में जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर से कला समेकित शिक्षण शास्त्र से युवाओं को प्रोत्साहित करना लोकप्रिय बनाना है। यह कार्यक्रम पूरे देश के शिक्षकों के कला समेकित शिक्षण शास्त्र की प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करने का एक मंच है। प्रतियोगिता जिला व राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के राजकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक हिस्सा ले सकते हैं।