{"_id":"6297a5b202b25e6f0900e824","slug":"youth-s-body-found-on-railway-track-maharajganj-news-gkp4389267182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज मुख्य रेल मार्ग पर गुरली रमगढ़वां हाल्ट स्टेशन के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जिसकी जानकारी गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को दी।
बुधवार को गुरली रमगढ़वां हाल्ट स्टेशन के गेट संख्या 30 बी 2 के गेटमैन प्रमोद कुमार की नजर सुबह के समय खड्डा मार्ग के मुख्य रेलवे ट्रैक पर पड़ी, जहां 28 वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षत दिखा। मृतक की पहचान सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर टोला बुचियां निवासी सुनील के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मंगलवार रात बिना बताए घर से कहीं निकल गया। सुबह उसके शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष राम आशीष सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।