फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth killed, one injured in road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Wed, 01 Oct 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, one injured in road accident
फरेंदा। गाेरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरंदरपुर के देवपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नौतनवां थाना क्षेत्र के कुरूवा निवासी मनोज पांडेय 45 मंगलवार को दिन में फरेंदा की तरफ बाइक से आ रहे थे। अभी वह पुरंदरपुर के देवपुर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां पर पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिला तो घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपलापुर चौराहे पर सड़क पार करते समय घोड़सारे निवासी इलायची देवी 50 वर्ष को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां से नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed