{"_id":"6ab2ec4ae6a2a7df30087a84","slug":"youth-injured-in-wild-boar-attack-referred-to-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185632-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगली सुअर के हमले में युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगली सुअर के हमले में युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
खेत में पानी चला रहे युवक पर झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने किया हमला
नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव का मामला, झाड़ियों में छिपा था जंगली सुअर
नौतनवा। थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव में सोमवार को खेत में पानी चला रहे युवक पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी रतनपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव के अनुसार, सेमरहवा गांव उत्तरी चौक रेंज के जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी अनरजीत (22) सोमवार को खेत में पानी चला रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सुअर के हमले में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगली सुअर जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी रतनपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।