फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured in crocodile attack while washing hands in Chandan River.

Maharajganj News: चंदन नदी में हाथ धोने गए युवक पर मगरमच्छ का हमला, घायल

Mon, 06 Jul 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in crocodile attack while washing hands in Chandan River.
ठूठीबारी क्षेत्र की घटना, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

वन विभाग ने नदी किनारे सतर्क रहने की दी सलाह
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मधवलिया रेंज क्षेत्र की ग्रामसभा बकुलडीहा में शनिवार की शाम को चंदन नदी में हाथ धोने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल निचलौल सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बकुलडीहा निवासी उपेंद्र चौहान पुत्र रामनयन चौहान (25) शनिवार शाम को शौच के बाद बहुलडीहा स्कूल टोला के समीप चंदन नदी में हाथ धोने गया था। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ वापस नदी में चला गया।
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में उपेंद्र का पैर जख्मी हो गया है। घायल उपेंद्र चौहान के साथ अस्पताल आए ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है और कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। चंदन नदी में मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी निचलौल अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को नदी किनारे अनावश्यक जाने और पानी में उतरने से मना किया गया है। वन विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed