फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured in beating dies

Maharajganj News: पिटाई से घायल युवक की मौत

Tue, 03 Mar 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in beating dies
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंगलपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश और कहासुनी के बाद हुई हिंसक मारपीट का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। दबंगों की बेरहमी से पिटाई में गंभीर रूप से घायल मंदीप की सोमवर को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। ईससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे मंदीप अपने दोस्त मोहम्मद वारिश अंसारी के साथ मंगलपुर चौराहे पर मौजूद था। इसी दौरान कबाड़ी की दुकान के पास दूसरे पक्ष के पवन गुप्ता, धनंजय सिंह और आशीष सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए दोनों युवकों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मंदीप और वारिश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंदीप की सोमवार को मौत हो गई, जबकि वारिश का इलाज अभी जारी है। मृतक की मां इंद्रावती, निवासी ग्राम पंचायत सुमेरगढ़, की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed