फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured in accident dies during treatment

Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies during treatment
घुघली। बृहस्पतिवार को शाम घुघली निवासी एक युवक गोरखपुर में पैदल जाते समय टेंपो के चपेट में आ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का अंतिम संस्कार बैकुंठी घाट पर किया गया। नगर पंचायत घुघली वार्ड नं आठ श्याम नगर निवासी गुड्डू मोदनवाल (30) गोरखपुर में काली मंदिर के बगल में किराए के मकान में रहकर ठेले पर चाट-पकौड़ी आदि बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शाम चौराहे से सब्जी लेकर पैदल कमरे पर आ रहे थे, तभी टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गए थे। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed