फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth in critical condition after consuming poisonous substance; referred to district hospital.

Maharajganj News: ससुराल में विषाक्त पदार्थ खाने से व्यक्ति की हालत गंभीर

Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth in critical condition after consuming poisonous substance; referred to district hospital.
निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के हरदी गांव स्थित ससुराल में रविवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद संडा गांव निवासी गणेश कसौधन (48) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर साले ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गणेश रविवार को हरदी स्थित अपनी ससुराल आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक शांति विजय मिश्रा ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से उनकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed