{"_id":"6a6d13d13777cd82ab00b57b","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-rohin-river-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-182400-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोहिन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोहिन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत
Sat, 01 Aug 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वनग्राम काधपुर दर्रा के पास रोहिन नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार को पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसवनिया उर्फ शीशमहल निवासी तरुण अग्रहरी (17) बृहस्पतिवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ टेढ़ी काधपुर दर्रा स्थित रोहिन नदी के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान सभी दोस्त नदी में नहाने उतर गए। बताया जाता है कि नहाते समय तरुण अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया, जिससे वह डूब गया। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस और एनडीआरएफ के संयुक्त अभियान के दौरान कई घंटों की खोजबीन के बाद सायंकाल युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।