{"_id":"66db0376717e44d20b0a9dcf","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-130684-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Fri, 06 Sep 2024 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के गांधीनगर वार्ड अमडीहा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक ने कई सहायता समूह बैंक से ऋण ले रखा था। बैंककर्मी परेशान करते थे, जिससे आजिज आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था।
पत्नी सुनीता ने बताया कि पति शैलेश शर्मा गुमटी में हजामत का काम करते थे। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने कई सहायता समूह बैंको से कर्ज ले रखा था। बुधवार को एक सहायता समूह बैंक के कर्मचारी घर पर आए और शैलेश को काफी भला बुरा कहने के बाद अपने साथ ले गए। उस दौरान उसका मोबाइल बंद हो गया, फिर देर रात जब शैलेश घर पहुंचे तो उनकी तबीयत खराब होने लगी।
रात में बेचैनी की हालत रही। सुबह में बताया कि जहरीला पदार्थ खा लिया है। स्थिति बिगड़ता देख वार्ड के लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मृतक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हो रहा है। परिजन से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।