फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies in collision between two bikes, one serious

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Wed, 15 Jan 2025 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes, one serious
फरेंदा। धानी मार्ग पर सिधवारी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के केवटलिया निवासी अशोक (26) किसी काम के सिलसिले में फरेंदा आए थे। जहां से करीब छह बजे लौटते समय सिधवारी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया। जहां पर पहुंचते ही डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सिद्धार्थनगर के कमरियापुर बुजुर्ग थाना पथरा निवासी अभय कुमार (18) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed