{"_id":"5d5eda458ebc3e6c381ee498","slug":"youth-dies-due-to-drowing-maharajganj-news-gkp3185986167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में तालाब में घुसी भैंस को निकालने की कोशिश कर रहा युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी धानी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए निकले तो रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मटिहनवां दुधारवा यादव टोला निवासी रवि यादव (20) गांव के विश्वनाथ के साथ बुधवार शाम लगभग छह बजे भैंस चराने गया था। इस दौरान उसकी भैंस गांव के पूरब मटिहनवां तालाब में घुस गई। उसे बाहर निकालने के लिए रवि यादव तालाब में घुसा। इस दौरान उसे पानी का अंदाजा नही हुआ और गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो विश्वनाथ ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण पहुंचे और रवि की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच पता चला तो परिजन भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद रवि को बेहोशी की हालत में रात में बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी धानी से जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। रवि यादव दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। पति की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पत्नी सीमा व मां कौशिल्या देवी रोते रोते बेहोश हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले रवि की शादी झांगपार महादेव में हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर राप्ती नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज गिरीजेश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है।