फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies after being hit by a speeding car

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 04 Dec 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a speeding car
पैसिया बाबू में दुकान के बाहर खड़ा था युवक, कार ने अचानक मारी टक्कर
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद युवक 30 फीट दूर जाकर गिरा
बीज की दुकान में काम करता था अभिषेक यादव
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पैसिया बाबू में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कार की टक्कर से दुकान के बाहर खड़े युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से अभिषेक यादव 30 फीट दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक नेपाल के मर्चवारी गांव पालिका-1, कोटियहवा जिला रूपंदेही निवासी अभिषेक यादव भारतीय क्षेत्र के नौतनवा थाना अंतर्गत पैसिया बाबू स्थित एक बीज भंडार की दुकान पर नौकरी करते थे। पिता कन्हैया यादव ने बताया कि उनके दो बेटों में अभिषेक बड़ा था। अभी दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। रोज की तरह बुधवार को भी अभिषेक यादव नौकरी के लिए गया था। अभिषेक दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक घटनास्थल से हवा में उछल करीब 30 फीट की दूरी पर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने कार चालक को पकड़कर घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाली युवकों ने कार में की तोड़फोड़

अड्डा बाजार। घटना के डेढ़ घंटे के बाद मृतक युवक के गांव से तमाम लोग पहुंचे। 8 से 10 की संख्या में पहुंचे नेपाली युवकों ने दुर्घटना करने वाली कार में तोड़फोड़ की। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को हटाया गया और परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed