फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies after being hit by a car

Maharajganj News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 12 Jul 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a car
कार की चपेट में आने से युवक की मौत
पिपरामौनी चौराहे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन






फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दिन में करीब 10 बजे अज्ञात कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा माैनी निवासी संतोष 22 मंगलवार को दिन में 10 बजे के करीब साइकिल लेकर कहीं गए थे। जहां से वापस लौटते समय सड़क पार कर रहे थे कि अचानक सोनौली से गोरखपुर जा रही कार की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। युवक दो भाइयों व एक बहन में बड़े थे। पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार को भरण पोषण करते हैं। जवान बेटे के मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed