{"_id":"6ab03d87513fa6126509259f","slug":"youth-conveyed-a-message-against-substance-abuse-through-street-plays-and-painting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185541-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशे के खिलाफ युवाओं ने नुक्कड़ नाटक और चित्रकला से दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशे के खिलाफ युवाओं ने नुक्कड़ नाटक और चित्रकला से दिया संदेश
विज्ञापन
महराजगंज। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन और चित्रकला के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को प्रभावित करता है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीएसवीएस इंटर कॉलेज की टीम ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
जिला युवा अधिकारी प्रखर शर्मा ने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग समेत विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों, शिक्षकों और अतिथियों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। जिला युवा अधिकारी ने विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।