फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth beaten with sticks and bleeding case registered

Maharajganj News: लाठी डंडों से पीटकर युवक को किया लहूलुहान, केस दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 05:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Nov 2023 05:14 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के पांडेय वार्ड निवासी कन्हैया कश्यप और संतोष कश्यप भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच घर के बंटवारे से लेकर अन्य विवाद चल रहे हैं।

विज्ञापन
Youth beaten with sticks and bleeding case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल शहर में मीट मंडी के पास शुक्रवार को कुछ मनबढ़ों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटते देख मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवक की मां के तहरीर पर दो आरोपी युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के पांडेय वार्ड निवासी कन्हैया कश्यप और संतोष कश्यप भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच घर के बंटवारे से लेकर अन्य विवाद चल रहे हैं। हिंदी वार्ड का रहने वाला युवक अरमान हाशमी कन्हैया कश्यप के घर वाहन चलाने का कार्य करता है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह अरमान हाशमी ने संतोष कश्यप के लड़के राज कश्यप के पास फोन करके मीट मंडी के पास बुलाया। जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान राज कसौधन ने अरमान हाशमी पर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। जिसके चलते अरमान हाशमी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घायल युवक अरमान हाशमी की मां मुन्नी खातून की तहरीर पर शिवम कसौधन व अक्षत कसौधन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed