{"_id":"5de553518ebc3e54853d4751","slug":"youth-beaten-love-matter-maharajganj-news-gkp331676287","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में एक युवक की सड़क पर बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में एक युवक की सड़क पर बेरहमी से पिटाई
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक की सड़क पर बेरहमी से पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। स्थानीय नगर के मुख्य तिराहे के समीप एक विद्यालय गेट पर एक युवक को मोटरसाइकिल से खींचकर चार युवकों ने बेरहमी से मारापीटा। युवक को राहगीरों ने बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि दो अन्य भाग निकले। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी अनुसार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एक युवक अपनी बाइक से किसी युवती को बैठकर चौराहे की तरफ आ रहा था। इसी बीच चौराहे के समीप में पहले से खड़े कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। जैसे ही बाइक रुकी लड़की वहां से जाने लगी। इसी बीच चारों युवक आरोपी को बाइक से खींचकर बुरी तरह मारने पीटने लगे। इस बीच युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया जिसमे युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है। लोगों ने बताया कि युवक की पिटाई युवती से प्रेम प्रसंग में की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि दो युवकों को मारपीट करते हुए पकड़ा गया है। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।