फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth assaulted over old enmity; FIR registered against four people.

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी

Sun, 05 Jul 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted over old enmity; FIR registered against four people.
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



पीड़ित अभय गुप्ता ने बताया कि 26 जून की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी राजू उर्फ प्रमोद और उसकी पत्नी सोनी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया तथा गाली-गलौज करते हुए मुक्के, घूंसों और डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आरोपित के भाई अरुण और छोटू भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी मारपीट की। बरगदवा थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार राय ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी राजू उर्फ प्रमोद, सोनी, अरुण, छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed