फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested with 2.25 kg of marijuana at the border

Maharajganj News: बॉर्डर पर सवा दाे किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 2.25 kg of marijuana at the border
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नियमित जांच अभियान के दौरान एक युवक को उच्च गुणवत्ता के हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे एसएसबी 22वीं वाहिनी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से पैदल भारत में प्रवेश कर रहे एक युवक पर संदेह होने पर उसकी जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम पीर मोहम्मद निवासी कीलाकिदराम पोस्ट, कडालाडी, जिला रामनाथपुरम, तमिलनाडु बताया।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह बैंकॉक से काठमांडू पहुंचा था और वहां से सोनौली सीमा से सटे बेलहिया होते हुए भारत में प्रवेश कर चेन्नई जाने की तैयारी में था। पुलिस, खुफिया विभाग तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 2.3 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में खुफिया विभाग सहित अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed