फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested with 12 boxes of Nepali liquor at the border

Maharajganj News: बॉर्डर पर 12 पेटी नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तारे

Fri, 20 Feb 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 12 boxes of Nepali liquor at the border
निचलौल। नेपाल बाॅर्डर से सटे रेंगहिया पोस्ट के पीछे से आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को घेराबंदी कर 12 पेटी नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में टीम गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद बरामद अवैध शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक से नेपाल से अवैध शराब की तस्करी कर भारत लाने की फिराक में है। ऐसे में एसएसबी को मामले की सूचना देते हुए पगडंडी रास्ते की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ देर बाद नेपाल की ओर से एक बाइक पर बोरे में सामान लिए एक युवक भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। संदिग्ध होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर लदी बोरे की तलाशी लेने पर बोरे से 12 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम नीरज कुमार निवासी धमऊर कुटी टोला बताया है। मामले में बरामद अवैध शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed