फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested for posting objectionable content on social media, jailed

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल

Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for posting objectionable content on social media, jailed
ठूठीबारी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी व भड़काऊ तस्वीर साझा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला धरमौली निवासी सगीर खान (19) पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से संबंधित वीडियो व तस्वीरें साझा की थीं। आरोपी ने उस पर अपने तरीके से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इसे जायज ठहराने का प्रयास किया था। पोस्ट को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही ठूठीबारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि आरोपी युवक सगीर खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed