फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Younger brother and father killed him due to drunken dispute

Maharajganj News: छोटे भाई और पिता ने पीटकर युवक को मार डाला

Tue, 11 Jun 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Jun 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Younger brother and father killed him due to drunken dispute
आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद जंगल से होकर बहने वाली मलाव नाला में वकील के शव को छुपाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के टोला कपिया में नौ मई की रात में नशे में विवाद करने पर छोटे भाई ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। फिर दोनों ने शव को मधवलिया वन रेंज के दुधराई जंगल में मलाव नदी के कर्बलहवा घाट के पास लकड़ी में बांधकर पानी में फेंक दिया। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया की वकील सहानी उर्फ राजू (30) रोजाना नशा करके घर आता था और लोगों से विवाद करता था। इससे वह तंग आ चुके थे। समझाने के बाद भी वह नहीं मानता था। नौ जून की रात में भी वकील नशे में धुत होकर घर आया और विवाद करने लगा। दोनों ने वकील की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बाद जब गुस्सा शांत हुआ तो वह वकील को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वकील की मौत के बाद वह लोग कार्रवाई के डर से शव लेकर मधवलिया वन रेंज के दुधराई जंगल में पहुंच गए और लोग मलाव नदी के कर्बलहवा घाट के पास लकड़ी के सहारे पानी में उसके शव को छिपा दिया। इसके बाद घर चले गए।
विज्ञापन

हत्या की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने गांव के चौकीदार कमलावती को सूचना दी। चौकीदार ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की आरोपी पिता कैलाश सहानी और भाई मुनील सहानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed