{"_id":"6af6247378dded01e20a7ecf","slug":"young-woman-living-at-maternal-grandparents-home-takes-drastic-step-following-an-argument-over-the-phone-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-189109-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी
विज्ञापन
चिउटहां। सिंदुरिया क्षेत्र के रामपुर कला गांव में मंगलवार देर शाम ननिहाल में रह रही एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव निवासी युवती पिछले कुछ दिनों से अपने नाना हबीब के घर रामपुर कला में रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं तय हुई थी। इसी बीच मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने कमरे में कपड़े टांगने के लिए लगाए गए बांस में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन ने शव को नीचे उतार लिया था।
सूचना पर पहुंचे चिउटहां चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।